Big NewsEntertainmentNational

एडमिट कार्ड पर सनी लियोनी की बोल्ड फोटो के साथ परीक्षा देने पहुंचा छात्र

sunny leone admit card
परीक्षा के दौरान सनी लियोनी की बोल्ड फोटो वाला एडमिट कार्ड लेकर परीक्षा देने पहुंचा एक छात्र। जिस पर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने जांच के आदेश दे दिए हैं। ये परीक्षा 6 नवंबर को आयोजित की गई थी और इस परीक्षा में 3 लाख 22 हजार से अधिक छात्र शामिल हुए थे।

ये मामला कर्नाटक शिक्षक भर्ती परीक्षा में सामने आया है। परीक्षा के दौरान एक छात्र के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) पर सनी लियोनी की बोल्ड फोटो छपकर आ गई। जिससे छात्र सामने मुश्किल खड़ी हो गई जब वह इसी हॉल टिकट को लेकर परीक्षा देने पहुंच गया। छात्र के एडमिट कार्ड की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस मामले को लेकर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

मामले में कर्नाटक एजुकेशन डिपार्टमेंट ने एफआइआर दर्ज कराएंगे जिससे इस पूरे मामले विस्तृत जांच हो सके। जिस प्रतियोगी परीक्षा के एडमिट कार्ड पर यह तस्वीर पाई गई है वह 6 नवंबर को आयोजित हुई थी और इस एग्जाम में 3 लाख 22 हजार से भी ज्यादा छात्र शामिल हुए थे।

Back to top button