HighlightNainital News

CM पुष्कर सिंह धामी का जबरदस्त विरोध, काले झंडे लेकर सड़कों पर निकले कांग्रेसी

devbhoomi news

हल्द्वानी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी दौरे पर हैं जहां सीएम धामी का जोरदार विरोध हुआ। काले झंडे लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर निकले। यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हेमंत साहू ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सीएम के काफिले को काले झंडे दिखाए। वहीं विरोध करने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

यूथ कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को खनन प्रेमी बताते हुए जोरदार नारेबाजी की। युवाओं को रोजगार देने और पलायन रोकने के लिए कोई काम ना होने का सरकार पर आऱोप लगाया। पुलिस ने काले झंडे दिखा रहे कांग्रेसियों को हिरासत में लिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें