Entertainmenthighlight
खत्म हुआ फैंस का इंतजार! जानें भारत में कब रिलीज होगा Stranger Things 5 ?,

Stranger Things Season 5 release: आखिर वो दिन आ गया जिसका फैंस को काफी वक्त से इंतजार था। फेमस सीरीज का आखिरी सीजन यानी Stranger Things Season 5 आज रिलीज होने वाला है। कुछ ही समय में इसका पहला वॉल्यूम Netflix पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि भारत में बाकी देशों से इसकी रिलीज अलग है।
कब रिलीज होगा Stranger Things Season 5 release ?
26 नवंबर को सीजन 5 के चार एपिसोड अमेरिका के नेटफ्लिक्स पर रिलीज किए जाएंगे। जिसके बाद क्रिसमस पर अगले तीन एपिसोड स्ट्रीम होंगे। आखिरी में 31 दिसंबर यानी न्यू ईयर ईव पर फिनाले एपिसोड को रिलीज किया जाएगा।
- वॉल्यूम 1 – 27 नवंबर 2025
- वॉल्यूम 2 – 26 दिसंबर 2025
- फाइनल एपिसोड – 1 जनवरी 2026
भारत में कब रिलीज होगा Stranger Things Season 5 release ?
हालांकि भारत के लिए इसका शेड्यूल थोड़ा अलग है। सुबह 6:30 बजे से भारत में इस सीरीज के एपिसोड स्ट्रीम होना शुरू हो जाएंगे। वॉल्यूम 1 में टोटल चार एपिसोड हैं। हर एक एपिसोड 54 मिनट से लेकर 1 घंटे 23 मिनट के बीच है।