Big NewsPithoragarh

पिथौरागढ़ में नेपाल की ओर से 10 बार हुई पत्थरबाजी, बाल-बाल बचे मजदूर, ये है पूरा मामला

सीमांत जिले पिथौरागढ़ में घटखोला सीमा पर में नेपाल की ओर से पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। जिसके कारण भारतीय सीमा में वहां पर काम कर रहे मजदूरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पत्थरबाजी में मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई।

घटखोला में नेपाल ने की पत्थरबाजी

पिथौरागढ़ के घटखोला में नेपाल की ओर से पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। ये पत्थरबाजी एक या दो बार नहीं बल्कि 10 बार हुई है। धारचूला में काली नदी किनारे तटबंध निर्माण का कार्य चल रहा है। 985 मीटर तटबंध निर्माण का काम अब अंतिम दौर में है। लेकिन इसको लेकर नेपाल के नागरिक विरोध जता रहे हैं।

नेपाल की ओर से 10 बार हुई पत्थरबाजी

काली नदी पर बन रहे इस तटबंध का नेपाल के नागरिक विरोध कर रहे हैं। नेपाल की ओर से निर्माण कार्य पर आपत्ति जताते हुए 10 बार पत्थरबाजी की गई। पत्थरबाजी कर कार्य को बाधित किया गया। इस पत्थरबाजी में एक नेपाली मजदूर घायल हो गया।

दो नेपाली युवकों द्वारा की गई पत्थरबाजी

शुक्रवार को पिथौरागढ़ में अचानक दो नेपाली युवकों द्वारा जीरो पॉइंट घटखोला में भारतीय क्षेत्र में कार्य कर रही मशीनों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। अचानक हुई पत्थरबाजी से भारतीय मजदूर डर गए। इस पत्थरबाजी से भारतीय मजदूरों ने भागकर जान बचाई। इस दौरान एक भारतीय जेसीबी मशीन का शीशा भी टूट गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button