Dehradunhighlight

नशे में चोरी की पुलिस की गाड़ी, शीशे पर POLICE लिखा देखा तो उड़े होश, वाहन छोड़कर भागा युवक

देहरादून से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नशे में धुत एक युवक ने पुलिस की ही गाड़ी चोरी कर ली। युवक ने जब कुछ देर बाद शीशे पर पुलिस लिखा देखा तो उसके होश उड़ गए। युवक सड़क पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया।

नशे में चोरी की पुलिस की गाड़ी

घटना रविवार की है। रायपुर स्थित पीएसी कैंप के बाहर सड़क के किनारे पीएसी का पिकअप वाहन खड़ा था। पीएसी कर्मचारी जब बाहर आये तो वाहन अपनी जगह में नहीं मिला। कर्मचारियों ने वाहन की तलाश की। पुलिस ढूंढते हुए वाहन तक पहुंची। जानकारी के मुताबिक वाहन करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सड़क किनारे खड़ा मिला। जिसके बाद पुलिस ने वाहन ले जाने वाले की तलाश शुरू की।

CCTV की मदद से युवक तक पहुंची पुलिस

सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस गाडी ले जाने वाले युवक तक पहुंची। युवक की पहचान अमन भार्गव निवासी एमडीडीए कॉलोनी डालनवाला के रूप में हुई। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक अमन नशे का आदी है। अमन ने पूछताछ में बताया कि नशे की हालत में उसने पुरानी चाभी से ही इस वाहन को स्टार्ट किया था।

युवक का किया चालान

कुछ देर बाद जब उसने सामने वाला शीशे में पुलिस लिखा देखा तो उसे होश आया। युवक ने डर के कारण गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर वहां से भाग निकला। जानकारी के मुताबिक मामले को लेकर एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवक के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान किया है। इसके साथ ही उसके परिजनों की काउंसलिंग की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button