UttarakhandHighlightUdham Singh Nagar News

वन्यजीव तस्करों के खिलाफ STF की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिरों को दबोचा, दिल्ली तक फैला हुआ है नेटवर्क

वन्यजीव तस्करों के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने बुधवार शाम बाघ की दो खाल और हड्डियों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की गिरफ्तारी बाजपुर हाईवे से की गई है। तीनों काशीपुर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

वन्यजीव तस्करों के खिलाफ STF की बड़ी कार्रवाई

पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक आरोपित फिल्मी स्टाइल में हाईवे में ट्रक चलाकर वन्यजीव अंगो की तस्करी कर रहे थे। इस दौरान एसटीएफ ने बेकाबू ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली।

तलाशी में पाया गया कि आरोपित वन्यजीव अंगों की तस्करी कर रहे हैं। बता दें डेढ़ महीने पहले भी खटीमा क्षेत्र से बाघ की खाल और हड्डियों के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया था।

दिल्ली तक फैला हुआ है नेटवर्क

पकड़े गए तस्करों की पहचान शमशेर सिंह (23) पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी जसपुर, कुलविंदर सिंह (60) पुत्र खड़क सिंह निवासी जसपुर जोगा सिंह (28) पुत्र सुरता सिंह निवासी जसपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है ये नेटवर्क उत्तराखण्ड से लेकर दिल्ली तक फैला हुआ है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें