Udham Singh Nagar

प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत बोले- भाजपा में अब कार्यकर्ता युग आएगा

नानकमत्त्ता : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बंशीधर भगत के नानकमत्त्ता पहुंचने पर भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने  फूल मालाये पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। साथ ही कार्येक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी उधम सिंह नगर से भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा कार्येक्रम में पहुँचे।

बंशीधर भगत प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान कार्येकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने मुझे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया है और में ये सिद्ध करूँगा की मुझे प्रदेश अध्यक्ष नहीं बल्कि सभी कार्यकर्ताओं को अध्यक्ष बनाया है और प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अब कार्यकर्ता युग आएगा।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सीएए नागरिकता छीनने वाला कानून नहीं है बल्कि नागरिकता देने वाला कानून है। इस पर कांग्रेस अपनी राजनीति कर रही है साथ ही कहाँ की हम जगह जगह जाकर सीएए के बारे में बता रहे ये कोई नागरिकता छीनने बाला कानून नही है।साथ ही कहा अगर मुस्लिम समाज को सी ए ए से कोई तकलीफ हो जाये तो इसकी जिम्मेदारी भाजपा की है।

Back to top button