highlightPolitics

Uttarakhand By-Election :  उपचुनावों में कांग्रेस ने झोंकी अपनी ताकत, प्रचार-प्रसार के लिए जल्द आएंगे स्टार प्रचारक

बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने ताकत झोंक दी है। मागलोर विधान सभा प्रत्याशी के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का दौरा भी हुआ। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में सभी बड़े नेता दोनों जगह चुनाव प्रचार का काम देख रहे हैं। जल्द ही कांग्रेस के स्टार प्रचारक उत्तराखंड आएंगे।

उपचुनावों में कांग्रेस ने झोंकी अपनी ताकत

बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस जमकर मेहनत कर रही है। उत्तराखंड कांग्रेस के बड़े नेता प्रचार में जुटे हुए हैं। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने भी प्रचार किया। लेकिन पार्टी अब कुछ और स्टार प्रचारकों की मांग उपचुनाव के लिए कर रही है। जल्दी ही सचिन पायलट और सहारनपुर सांसद इमरान मसूद को भी बुलाने का प्रयास कर रही है।

प्रचार-प्रसार के लिए जल्द आएंगे स्टार प्रचारक

प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बीते कुछ दिनों से बद्रीनाथ में डेरा डाले हुए हैं। इसके बाद वो मंगलौर में चुनाव प्रचार करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी बद्रीनाथ में लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसके अलावा यशपाल आर्य व हरीश रावत मंगलौर और बद्रीनाथ सीट पर चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी दोनों सीटों पर प्रचार प्रसार करने में जुटे हुए हैं। मथुरा जोशी ने बताया कि पार्टी मंगलौर में खुद को सुरक्षित मानकर चल रही है। इसलिए बद्रीनाथ सीट पर ज्यादा जोर लगाया जा रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button