Big NewsPithoragarh

पिथौरागढ़ में सेना भर्ती के दौरान बिगड़े हालात, युवाओं ने तोड़ा गेट, भगदड़ में दो युवक गंभीर रूप से घायल

पिथौरागढ़ जिले में सेना की प्रादेशिक भर्ती चल रही है। भर्ती में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में युवा पिथौरागढ़ पहुंचे हुए हैं। बुधवार को भर्ती के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब 20 हजार से ज्यादा युवाओं ने भर्ती स्थल का गेट ही तोड़ दिया और अंदर पहुंच गए। इस दौरान भगदड़ मच गई जिसमें दो युवा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक को एयरलिफ्ट करना पड़ा।

पिथौरागढ़ में सेना भर्ती के दौरान बिगड़े हालात

पिथौरागढ़ में आज सेना की प्रादेशिक सेना की भर्ती के दौरान हालात बेकाबू हो गए। बुधवार को 20 हजार से अधिक युवा गेट तोड़कर भर्ती स्थल में घुस गए। जब भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां फटकारी गई को मौके पर भगदड़ मच गई। भगदड़ में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Pithoragarh

भगदड़ में दो युवक गंभीर रूप से घायल

मिली जानकारी के मुताबिक घायलों को आनन-फानन में पिथौरागढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां एक की हालत गंभीर बताते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है उसे एयरलिफ्ट किया गया है। जबकि एक घायल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Pithoragarh

भर्ती से कुमाऊं के चार जिलों की परिवहन व्यवस्थाओं हुई तार-तार

बता दें कि पिथौरागढ़ में चल रही प्रादेशिक सेना भर्ती के लिए देशभर से युवा पहुंच रहे हैं। लेकिन इतनी संख्या में युवा पहुंचे कि कुमाऊं के चार जिलों की परिवहन व्यवस्था ही तार-तार हो गई। जैसे-तैसे युवा अभ्यर्थी हल्द्वानी से पिथौरागढ़ तो पहुंचे तो वहां इतने लोगों के लिए व्यवस्थाएं ना होने से समस्या हो गई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button