Nainital NewsHighlight

नैनीताल में आफत की बारिश: स्कूल की दीवार गिरी, मलबे में दबे 8 लोग

हल्द्वानी में रविवार रात बारिश और तेज हवाओं का केहर देखने को मिला। आंधी-तूफ़ान के कारण बीती रात सेंट स्कूल की दीवार गिर गई। इस दौरान मौके पर मौजूद आठ लोग मलबे में दब गए। आनन-फानन में सभी लोगों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया।

नैनीताल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप

बता दें बीती रात तेज हवाओं के चलने से लोग दहशत में आ गए। कई स्थानों पर पेड़ और बिजली की लाइनें टूट गई, जिससे रात से ही नैनीताल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इसके अलावा कई घरों की टिन की छतें तक उड़ गई।

16 मार्च को कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand weather update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 16 मार्च यानी आज देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने, तूफान आने और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आएगा।

ये भी पढ़ें: देहरादून समेत इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने 16 मार्च के लिए जारी किया बड़ा अलर्ट

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें