Uttarakhand Weather NewsBig News

देहरादून समेत इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने 16 मार्च के लिए जारी किया बड़ा अलर्ट

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल दी है। जहां होली के बाद तापमान चढ़ने लगा था। वहीं एक बार फिर पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने 16 मार्च के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है।

16 मार्च को कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand weather update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 16 मार्च यानी आज देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने, तूफान आने और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आएगा।

18 मार्च को भी बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 17 मार्च यानी कल प्रदेश में मौसम शांत रहेगा। जबकि 18 मार्च को एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने आगामी 18 मार्च के लिए रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के लिए आकाशीय बिजली गिरने और तेज रफ्तार में तूफान आने की संभावना जताई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें