Dehradunhighlight

देहरादून के एसएसपी ने किया लापरवाही पाए जाने पर लाइन हाजिर, पढ़िए क्या है पूरा मामला

ssp dehradun dilip kunwar

जाखन क्षेत्र में देर रात बार खुलने की शिकायत पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने जाखन चौकी इंचार्ज राकेश चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया है. एसएसपी ने लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर वायरलेस सेट पर ही लाइन हाजिर की कार्रवाई की है

बता दे पिछले कुछ समय से एसएसपी देहरादून को लगातार शिकायत मिल रही थी की जाखन क्षेत्र में देर रात तक बार खुले रहते हैं। बावजूद इसके पुलिस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी।

इसके चलते तेज तरार कहे जाने वाले एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने जाखन स्थित प्ले बॉय बार पर तत्काल कार्रवाई कर दी। वही इस मामले में देहरादून डीआईजी दलीप सिंह कुँवर ने थानाध्यक्ष राजपुर को निर्देश जारी किए हैं कि 12 बजे के बाद कोई भी बार न खुले। यदि बार खुले रहते है तो ऐसे स्थानों पर जाकर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अब जाखन चौकी के नए इंचार्ज सुनील नेगी को बनाया गया है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button