Sports

SRH vs RCB : हैदराबाद में दिखा कोहली का जादू, आईपीएल में लगाया छठा शतक

दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने कल के मुकाबले में कमाल कर दिया। उन्होंने आईपीएल में कल छठा शतक जड़ा। 18 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया था। मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था। जहां  विराट ने 100 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत की तरफ ले गए।

 चार साल बाद IPL में लगाया शतक

बता दें की विराट के फैंस को आईपीएल में बॉलीबाज का शतक देखने के लिए  चार साल का  इंतज़ार करना पड़ा। कोहली ने इससे पहले साल 2019  में शतक जड़ा था। ईडन गार्डन्स में विराट ने 100 रन अपनी टीम के लिए जोड़ें थे। कल के मैच में भी ऐसा ही कुछ हुआ।

विराट की 100 रनों की पारी की वजह से RCB कल का मुकाबला आठ विकेट से जीत गई। कोहली ने  158.73 63 के  स्ट्राइक रेट से रन बनाए। जिसमें  12 चौके और चार छक्के शामिल है। जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल पर RCB चौथे स्थान पर आ गई है।  प्लेऑफ क रेस में बैंगलोर अभी भी बनी हुई है।

विराट ने की गेल की बराबरी

विराट कोहली का ये आईपीएल के इतिहास में छठा शतक है। विराट आईपीएल में सबसे अधिक स्थाक लगाने के मामलें में ताबड़तोड़  ओपनर क्रिस गेल के बराबर है। गले ने भी आईपीएल में चेह शतक जड़े है। इसके अलावा तीसरे नंबर पर राजस्थान के जोस बटलर है। उन्होंने अब तक पांच शतक जड़े है।

विराट ने हैदराबाद में लगाया पहला शतक

अगर बात करें T20  क्रिकेट की तो विराट का  राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम  में पहला शतक है। इससे पहले वो इस मैदान में चार अर्धशतक जड़ चुके है।

टी20 क्रिकेट की बात करें तो विराट का इस मैदान पर यह पहला शतक है। इससे पहले उन्होंने चार अर्धशतक लगाए थे। कोहली ने हैदराबाद के मैदान में 12 मैचों में 592 रन टीम के लिए जोड़े है। जिसमें उनका  स्ट्राइक रेट यहां 141.62 रहा है। साथ ही औसत 59.2 का है।

आठ साल बाद हैदराबाद में दर्ज की जीत

बता दें की इस मैदान में साल 2015 के बाद से RCB में कोई मैच नहीं जीते। विराट की 100  रनों की पारी की वजह से कल रकब आठ साल बाद हैदराबाद में जीती है। 2015 में 19 गेंद पर नाबाद 44 बनाए थे। RCB  की टीम डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 2015 में हैदराबाद को हरा दिया था।

Back to top button