Entertainmenthighlight

Squid Game 2 Release Date: इस दिन रिलीज होगा स्क्विड गेम का दूसरा सीजन, नोट कर लें तारीख

कोरियन सीरीज स्क्विड गेम(Squid Game) का जब पहला सीजन रिलीज हुआ था तो सोशल मीडिया पर इस सीरीज ने तहलका मचा दिया था। तीन साल पहले यानी कि साल 2021 में ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है। दुनियाभर से इस शो को काफी प्यार मिला।

पहले सीजन के बाद लोग इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आपको बता दें कि नौ एपिसोड की इस सीरीज का दूसरा सीजन(Squid Game 2) जल्द आने वाला है। इसी साल फरवरी में इसके दूसरे और आखिरी सीजन की घोषणा हुई थी। ऐसे में अब फाइनली शो के दूसरे सीजन की रिलीज डेट(Squid Game 2 Release Date) से पर्दा उठ गया है।

स्क्विड गेम का दूसरा सीजन (Squid Game 2 Release Date)

स्क्विड गेम के फैंस को आज यानी गुरुवार को शो के मेकर्स की तरफ से एक तोहफा मिला। नेटफ्लिक्स ने स्क्विड गेम सीजन 2 की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। बता दें कि इसी साल दिसंबर में मेकर्स ने नए सीजन को रिलीज करने का प्लान किया है। रिलीज डेट के साथ-साथ शो का टीजर भी जारी कर दिया गया है।

तीसरे और आखिरी सीजन की रिलीज डेट का किया ऐलान

सीरीज के टीजर में प्लेयर्स का एक ग्रुप गेम खेलते नजर आ रहे है। रेड ओर ब्लैक कपड़ों किनारे पर सैनिक खड़े होकर गेम देख रहे हैं। इस टीजर को शेयर कर कैप्शन लिखा है, ‘असली गेम शुरू होता है। 26 दिसंबर को स्क्विड गेम का सीजर 2 आ रहा है। नेटफ्लिक्स पर।’ आखिरी सीजन 2025 में आएगा।’

squid game 2

दूसरे सीजन के साथ-साथ शो का आखिरी सीजन यानी की स्क्विड गेम 3 का भी एलान कर दिया गया है। तीसरा सीजन साल 2025 में आएगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button