SportsBig News

WFI: बृजभूषण को लगा झटका, खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को किया सस्पेंड

WFI: भारतीय खेल मंत्रालय ने आज यानी की 24 दिसंबर को एक बड़ा फैसला सुनाया है। भारतीय कुश्ती संघ को खेल मंत्रालय ने ससपेंड कर दिया है। कहा जा रहा है की खिलाड़ियों के विरोध के चलते ये एहम फैसला लिया गया है।

खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को किया ससपेंड

खेल मंत्रालय द्वारा कुश्ती संघ को ससपेंड करने के साथ साथ नए अध्यक्ष बने संजय सिंह के फैसले भी रद्द हो जाएंगे।बता दें की पहलवानों के प्रदर्शन के बाद कुश्ती संघ के अध्यक्ष भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को उनके पद से हटा दिया गया था। जिसके बाद चुनाव हुए तो बृजभूषण के करीबी संजय सिंह ने चुनाव जीता।

साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का फैसला सुनाया

पहलवान साक्षी मलिक ने संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुश्ती छोड़ने का फैसला सुनाया था। जिसके बाद बजरंग पूनिया ने भी अपना पद्म श्री वापस कर दिया। साथ ही हरियाणा के पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह ने भी अपना पद्म श्री वापस करने की अनाउसमेंट की थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें