UttarakhandBig NewsChar Dham Yatra 2023

बारिश के चलते धीमी हुई चारधाम यात्रा की रफ्तार, तीन माह में 36 लाख पार पहुंचा आंकड़ा

भारी बारिश के चलते चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। मई और जून माह में चारों धाम में एक दिन में 60 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे थे। हालांकि बरसात के बाद सितंबर में फिर चारधाम यात्रा की रफ्तार पकड़ेगी।

धीमी हुई चारधाम यात्रा की रफ्तार

जून की तुलना में प्रतिदिन चारों धामों में 8.33 प्रतिशत श्रद्धालु ही दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। मई और जून माह की बात करे तो केवल केदारनाथ धाम में ही एक दिन में 20 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। भारी मात्रा में यात्रियों की संख्या को देख सरकार को ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक तक लगानी पड़ी थी।

मानसून के बाद रफ्तार पकड़ेगी चारधाम यात्रा

मानसून के बाद सितंबर से फिर चारधाम यात्रा रफ्तार पकड़ेगी। तीन मान में दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 36 लाख आंकड़ा पार कर चुका है। पिछले साल चारधाम यात्रा में 42 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन कर एक नया रिकॉर्ड बनाया था। इस बार भी सरकार को यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button