Big NewsUttarakhand

PM MODI के जन्मदिन पर चारों धामों में हुई विशेष पूजा, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज देवभूमि उत्तराखंड में सुबह चारों धामों बद्रीना, केदारनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री में विशेष पूजा अर्चना की गई। सीएम धामी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

PM MODI के जन्मदिन पर चारों धामों में हुई विशेष पूजा

देवभूमि उत्तराखंड के चारों धामों में पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही मंदिर में यज्ञ-हवन किया गया। पीएम के जन्मदिन पर पूजा कर उनकी आरोग्यता, दीर्घायु और देश की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

पंचबद्री और पंच केदार में भी की गई पूजा

पीएम मोदी के बर्थडे के अवसर पर पंचबद्री और पंचकेदार के साथ उत्तराखंड के कई मंदिरों में पूजा कर पीएम के लिए आरोग्य, दीर्घायु और यश की कामना की। भाजपा कार्यर्ताओं ने प्रदेशभर में 2,799 शक्ति केंद्रों पर हवन करवाया गया।

सीएम धामी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही सीएम धामी ने पीएम मोदी के आरोग्य के लिए भगवान बद्रीविशाल से कामना की है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button