Entertainment

लड़की से बदतमीज़ी कर रहे लड़के को देख भड़के साउथ एक्टर नागा शौर्य, कार से उतरकर लगाई लड़के को फटकार

साउथ के एक्टर्स की फिल्मों के फैंस तो दुनियाभर में है। अपने अभिनय से रील लाइफ में एक्टर्स ने लोगों का दिल जीता है। अब रियल लाइफ में भी यह एक्टर लोगों का दिल जीत रहा है। साउथ के एक्टर नागा शौर्य का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को देखकर फैंस तेलुगु स्टार पर प्यार लुटा रहे हैं।

बीच रास्ते में लड़की से बदतमीज़ी कर रह लड़के को लगायी फटकार

साउथ के एक्टर नागा शौर्य का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है की  की एक्टर नागा शौर्य अपनी कार से उतरकर एक लड़के पर गुस्सा कर रहे हैं। वीडियो में एक्टर और लड़के के साथ एक लड़की भी है। वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि एक लड़का अपनी गर्ल्फ्रेंड पर हाथ उठा रहा था। जिसको देख एक्टर शौर्य खुद को रोक नहीं सके। एक्टर ने लड़के को फटकार लगायी।

शौर्या ने लड़के को लड़की से माफ़ी मांगने को कहा

वायरल वीडियो किसी फिल्म सेट की नहीं लग रही है। मिली जानकारी के मुताबिक एक्टर नागा शौर्य किसी काम से जा रहे थे। तभी उन्होंने देखा की एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से बीच रास्ते में बदतमीज़ी से बात कर रहा था। उसको थप्पड़ मार रहा था और साथ ही साथ गाली भी दे रहा था।

जिसे देख तेलुगु स्टार खुद को रोक नहीं पाएं। उन्होंने कार से उतरकर लड़के को फटकार लगायी। इसके साथ ही उन्होंने लड़की से माफ़ी मांगने को भी कहा। तो वहीं लड़की मामला शांत करती हुई नज़र आई।

मिली जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति ने रोड पर शौर्य की यह वीडियो कैमरे में  कैद कर ली। जिसके बाद उसने इसको सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो पोस्ट होते ही कुछ ही समय में वीडियो वायरल हो गया ।  

लोग कर रहे है नागा शौर्य की प्रशंसा 

वीडियो के वायरल होते ही लोग एक्टर शौर्य की तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने कहा कितना अच्छा व्यक्ति है। अच्छा लगता है जब कोई अभिनेता सबके सामने वॉयलेंस के खिलाफ आवाज उठाएं। तो वहीं दूसरे ने लिखा काश बॉलीवुड में से भी कोई इस तरह अपनी आवाज उठाता। जबकि एक ने लिखा जहां आए दिन बॉलीवुड ट्रोल होता रहता है वहीं साउथ के एक्टर्स दिल जीत रहे हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button