UttarakhandDehradun

Sonu Nigam in Uttarakhand: वादियों का लुत्फ उठाने उत्तराखंड पहुंचे सिंगर सोनू निगम, प्रशंसकों की लगी भीड़

Sonu Nigam in Uttarakhand: आए दिन उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों को लुत्फ उठाने के लिए फेमस हस्तियां यहां आती रहती हैं। ऐसे में बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) प्रदेश की वादियों का दीदार करने के लिए यहां पहुंचे हैं। सोनू निगम गुरुवार को देवभूमि पहुंचे। ऐसे में सिगंक की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ जमा हो गई। मुंबई से सिंगर सोनू देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। जैसे ही वो निकले तो वहां खड़े लोगों ने उनके साथ सेल्फी खिचवाई।

देहरादून के लिए रवाना हुए Sonu Nigam

देहरादून एयरपोर्ट पर जब प्रशंसकों की भीड़ ने उन्हें घेरा। तो उन्होंने भी अपने फैंस को निराश नही किया। फैंस के साथ सेल्फी खिंचवाने के बाद देहरादून के लिए सिंगर रवाना हुए। बता दें की सोनू निगम जाने माने सिंगर है। उन्होंने अपने गानों से लाखों लोगों का दिल जीता है। हिन्दी के अलावा उन्होंने तमिल, कन्नड़, ओड़िया, पंजाबी, बंगाली समेत कई भाषा में गीत गाया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button