Big NewsUttarakhand

लद्दाख में उत्तराखंड का लाल शहीद, आज घर पहुंच सकता है पार्थिव शरीर

लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके एलएसी के पास शुक्रवार को सेना का टी-72 टैंक नदी का बहाव तेज होने से बह गया। इस हादसे में सेना के पांच जवान शहीद हो गए। इस हादसे में बलिदान हुए जवानों में से एक जवान उत्तराखंड के पौड़ी जिले का भी है। शहीद जवान का पार्थिव शरीर आज घर पहुंच सकता है।

लद्दाख में उत्तराखंड का लाल शहीद

लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास सेना का टी-72 टैंक हादसे का शिकार हो गया। बता दें कि शुक्रवार को सेना का टी-72 टैंक नदी पार कर रहा था। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिस कारण टैंक नदी में बह गया। इस हादसे में सेना के पांच जवान शहीद हो गए। जिसमें से एक जवान उत्तराखंड के पौड़ी का है। इस खबर के बाद से जवान के घर और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

आज घर पहुंच सकता है जवान का पार्थिव शरीर

मिली जानकारी के मुताबिक शहीद जवान भूपेंद्र सिंह नेगी की पत्नी बच्चों के साथ देहरादून रहती है। उनके पिता भी उन्हीं के साथ रहते हैं। जबकि उनकी माता का पूर्व में निधन हो चुका है। बताया जा रहा कि शहीद जवान भूपेंद्र सिंह नेगी के परिजन आज पैतृक गांव बिशल्ड पहुंचेंगे। उनका पार्थिव शरीर आज देर शाम तक लैंसडौन पहुंच सकता है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें