Haridwar NewsHighlight

दामाद ने सास के साथ मारपीट कर फोड़ा सिर, साले की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में दामाद ने अपनी सास के साथ मारपीट कर सिर फोड़ दिया। मामले को लेकर साले की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

सास के साथ की मारपीट

जानकारी के अनुसार पीड़िता के बेटे ओमप्रकाश मिश्रा निवासी रमा बिहार काॅलोनी जमालपुर कलां ने तहरीर देते हुए बताया कि सात सितंबर को वह अपने घर पर मौजूद नहीं था।

इस बीच उसका जीजा धनंजय पांडेय निवासी दिल्ली अपने दोस्तों के साथ उसके घर पर आया। यहां उसने उसकी मां को अकेला देखकर गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसने उसकी मां का सिर फोड़ दिया।

पुलिस जांच में जुटी

साले ने जीजा पर बहन के साथ भी मारपीट का आरोप लगाया। साले ने बताया कि उसका जीजा उसकी बहन को भी जान से मारने की धमकी देता है। इस वजह से उसकी बहन मायके में ही रह रही है।

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी धनंजय पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें