Dehradunhighlight

बड़ी खबर। द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, उत्तराखंड पुलिस से शिकायत

draupadi murmu in uttarakhna

 

सोमवार को उत्तराखंड के दौरे पर आईं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक टिप्पणी की गई है। सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले ने द्रौपदी मुर्मू के रंग पर आपत्तिजनक पंक्तियां लिखी हैं।

इसके बाद सोशल मीडिया के ही एक यूजर ने इस संबंध में उत्तराखंड पुलिस से शिकायत की है। हंसराज मीना नाम के ट्वीटर यूजर ने उत्तराखंड पुलिस को टैग करते हुए लिखा है, ‘द्रौपदी मुर्मू जी से मेरा वैचारिक मतभेद हो सकता है लेकिन उन पर इस प्रकार की अपमानजक जातिय और नस्लीय टिप्पणी बिल्कुल बर्दास्त नहीं की जा सकती। मैं इस तरह की अपमानजक टिप्पणीयों का कड़ा विरोध करता हूं। उत्तराखंड पुलिस से जया भारद्वाज पर कार्यवाही की मांग करता हूं।’

यूजर ने इस संबंध में कुछ स्क्रीन शॉट्स भी लगाए हैं।

पुलिस ने इस ट्वीट का जवाब दिया है। उत्तराखंड पुलिस के ट्वीटर हैंडल से लिखा गया, ‘इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु @DehradunPolice को निर्देशित किया गया है।

बताया जा रहा है कि द्रौपदी मुर्मू को लेकर इस तरह की टिप्पणी करने वाली सोशल मीडिया यूजर कांग्रेस से जुड़ी हुई है। फिलहाल पुलिस इस संबंध में कार्रवाई कर रही है।

Back to top button