Big NewsUttarkashi

यमुनोत्री धाम में हुई बर्फबारी, खुशी से खिले श्रद्धालुओं के चेहरे

प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल दी है। मैदान से लेकर पहाड़ों तक आसपान में बदल छाए हुए हैं। शुक्रवार को यमुनोत्री धाम सहित आसपास के इलाकों में बर्फबारी हुई। जिसके बाद यमुना घाटी में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

तापमान में आई गिरावट

वहीं मां यमुना के मायके खरशालीगांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी, फूलचट्टी हनुमान चट्टी क्षेत्र में बारिश, बड़कोट क्षेत्र में बारिश का मौसम बना हुआ है। बर्फबारी के चलते धाम में ठंड बढ़ गई है।

खुशी से खिले श्रद्धालुओं के चेहरे

बता दें यमुनोत्री धाम धाम में पिछले डेढ़ घंटे से बर्फबारी हो रही है। जिससे धाम में ठंड बढ़ गई है। धाम में दर्शन के लिए पहुंचे लोगों ने बर्फबारी का लुत्फ उठाया। बर्फबारी पड़ने से भक्तों के चेहरे खुशी से खिले हुए हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार शुक्रवार को देहरादून, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि होने के आसार हैं। वहीं अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। बता दें ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button