Big NewsUttarakhand

यमुनोत्री और नीति घाटी में हुई बर्फबारी, खूबसूरत नजारे मोह लेंगे आपका मन

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फबारी के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। चमोली की नीती घाटी में और उत्तरकाशी के यमुनोत्री में रविवार को जमकर बर्फबारी हुई।

प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज

प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी तो वहीं निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी है। जिस कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जहां एक ओर पर्यटक इस मौसम का लुत्फ उठाने के लिए उत्तराखंड का रूख कर रहे हैं तो वहीं इस से स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है।

SNOWFALL

यमुनोत्री और नीति घाटी में हुई जमकर हुई बर्फबारी

चमोली जिले की नीती घाटी में और उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री में रविवार को जमकर बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आ गई है। जिसका असर मैदानी इलाकों में भी देखा जा रहा है। प्रदेशभर में सोमवार सुबह से ही कई इलाके में बारिश हो रही है। तो वहीं मैदानी इलाकों में बादल छाए हुए हैं। जिस कारण ठंड में इजाफा हो गया है।

बर्फबारी के बाद दिखा खूबसूरत नजारा

नीती घाटी और यमनोत्री में बर्फबारी के बाद बेहद ही खूबसूरत नजारा दिखाई दिया। पहाड़ियां एकदम चांदी सी सफेद चमक रही हैं। इसके साथ ही यमुनोत्री धाम के आसपास के इलाकों में भी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के कारण पारा लुढ़क कर माइनस में पहुंच गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button