Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

बर्फबारी बनी आफत, तीन दिन से बंद है गंगोत्री हाईवे, चीन सीमा से कटा जिला मुख्यालय का संपर्क

पहाड़ों में हुई बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे पिछले तीन दिन से बंद है। आज भी बीआरओ की टीम हाईवे खोलने में जुटी हुई है। बीते बुधवार को सुक्की टॉप तक आवाजाही किसी तरह शुरू हुई। जिसके बाद स्थानीय लोगों को राहत मिली। लेकिन गंगोत्री तक रास्ता अभी नहीं खुला है। पाले के कारण आवाजाही भी खतरे से खाली नहीं है।

तीन दिन से बंद है गंगोत्री हाईवे

बता दें गंगोत्री हाईवे बंद होने से उपला टकनौर के सात गांव सहित गंगोत्री और अंतराष्ट्रीय सीमा का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा हुआ है। बीते सोमवार को देर रात हुई बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की से गंगोत्री तक सुबह करीब छह बजे बंद हो गया था। उसके बाद से बॉर्डर रोड ऑर्गनाईजेशन की मशीनरी लगातार हाईवे को सुचारू करने का प्रयास कर रही है। लेकिन बीआरओ अभी हाईवे को पूरी तरह से नहीं खोल पाई है।

सुक्की टॉप तक आवाजाही शुरू

बीती देर रात में हुई बर्फबारी के कारण हाईवे पर फिर से बर्फ जमा हो गई है। हाईवे को खोलने में मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार सुबह गंगोत्री यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी में मौसम खुलने के बाद बीआरओ की टीम ने सुक्की के पहले मोड़ से सुक्की टॉप तक करीब पांच किमी सड़क पर बर्फ हटाकर आवाजाही के लिए सुचारू किया। सुक्की टॉप से आगे बर्फ हटाने में दिक्कतें आ रही है।

BRO की टीम हाईवे खोलने में जुटी

जानकारी के अनुसार जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार हाईवे को सुचारू करने के लिए बीआरओ की टीम कार्य कर रही है। अभी हाईवे को खोलने में थोड़ा और समय लग सकता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें