Big NewsHaridwar News

हरकी पैड़ी के सामने होटल में लगी भीषण आग, राहगीरों में मची अफरा-तफरी

हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरकी पैड़ी के सामने एक होटल में भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

होटल में लगी भीषण आग

हादसा बुधवार शाम का बताया जा रहा है। हरकी पैड़ी के सामने होटल में खाना बनाने के दौरान वहां रखा एलपीजी सिलेंडर गैस लिक हो गया। जिससे होटल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें देख राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर से उधर अपनी जान बचने के लिए भागने लगे।

राहगीरों में मची अफरा-तफरी

घटना की सूचना पाकर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से सभी लोगों को हटाया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत ये रही की आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई। होटल में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। जिसका आंकलन किया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें