Rudraprayag NewsHighlight

Kedarnath yatra 2026: तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, बर्फ हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

Kedarnath yatra 2026: आगामी 22 अप्रैल से शुरू होने जा रही विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। डीएम विशाल मिश्रा के निर्देशों के क्रम में केदारनाथ पैदल मार्ग पर जमी भारी बर्फ को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं के लिए यात्रा मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके।

केदारनाथ मार्ग से बर्फ हटाने के लिए की 60 मजदूरों की टीम तैनात

जिला प्रशासन द्वारा बर्फ हटाने के लिए 60 मजदूरों की टीम तैनात की गई है, जिन्हें दो भागों में विभाजित कर अलग-अलग स्थानों पर कार्य में लगाया गया है। एक 30 सदस्यीय टीम केदारनाथ धाम से नीचे की ओर बर्फ हटाने का कार्य कर रही है, जबकि दूसरी 30 सदस्यीय टीम छोटी लिंचोली से ऊपर की ओर बढ़ते हुए लगभग 6 प्रमुख ग्लेशियर पॉइंट्स पर जमी बर्फ को हटाने में जुटी हुई है।

15 से 18 फीट तक जमी है बर्फ

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अधिशासी अभियंता राजविंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि केदारनाथ मार्ग पर कई स्थानों पर अत्यधिक बर्फ जमी हुई है। विशेष रूप से भैरव और कुबेर ग्लेशियर क्षेत्र में 15 से 18 फीट तक बर्फ पाई गई है, जिसे हटाने का कार्य चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी निरंतर जारी है।

Chardham Yatra

आवश्यकता पड़ने पर की जाएगी अतिरिक्त मजदूरों की तैनाती

अधिशासी अभियंता राजविंद सिंह ने बताया कि तैनात मजदूर पूरी लगन और उत्साह के साथ कार्य कर रहे हैं, ताकि यात्रा शुरू होने से पहले मार्ग पूरी तरह से तैयार किया जा सके। साथ ही प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि आवश्यकता पड़ी तो अतिरिक्त मजदूरों की तैनाती कर कार्य को और गति दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: केदारनाथ यात्रा की तैयारियों को परखने धाम पहुंचे DM-SP, व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर दिए जरुरी निर्देश

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें