Uttarkashi NewsHighlight

नशे के खिलाफ प्रहार : 2 किलो 16 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर अरेस्ट, चार लाख बताई जा रही कीमत

उत्तरकाशी पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाए हुए है. पुलिस ने दो किलो 16 ग्राम अवैध चरस के साथ तीन तस्करों को अरेस्ट किया है. जिसकी अनुमानित कीमत चार लाख रुपए बताई जा रही है.

2 किलो 16 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर अरेस्ट

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत पुलिस अभियान चलाए हुए है. पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने देर रात करीब ढाई बजे पुरोला- मोरी रोड़ एसएसबी कॉलोनी के पास तीन व्यक्तियों को बुलेरो वाहन से चरस की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने 2 किलो 16 ग्राम अवैध चरस बरामद की है. जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई जा रही है.

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आरोपियों की पहचान शान्ति प्रसाद भट्ट (50) पुत्र सुरेशानन्द भट्ट निवासी देहरादून, मोनू कुमार (29) पुत्र फूल सिंह निवासी हरिद्वारा, सावेज (22) पुत्र शहजाद निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें