Haridwar NewsHighlight

गौ तस्करी करते एक तस्कर गिरफ्तार, आरोपी के पास से 115 किलो गौमांस बरामद

हरिद्वार पुलिस की गौ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. पुलिस ने एक गौ तस्कर को 115 किलो गौमांस के साथ गिरफ्तार किया है. जबकि उसका साथी फरार चल रहा है.

गौ तस्करी करते एक तस्कर गिरफ्तार

ताजा मामले हरिद्वार के लक्सर का है. पुलिस ने आरोपी अरशद पुत्र सलीम को खेत में गौकशी करते गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से पुलिस ने 115 किलो गौमांस और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं. अरशद का साथी पुलिस को देखते ही फरार हो गया. जिसकी तलाश जारी है.

तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी

पुलिस ने अरशद को न्यायालय में पेश कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार गौतस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है. बावजूद इसके गौतस्करी की घटनाएं कम होने का नाम ले रही हैं. तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें