
देहरादून में गुरुवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। आईएसबीटी के पास शिमला बाईपास पर चलती स्मार्ट बस में अचानक आग लग गई। आग की लपटों को देख मौके पर चीख पुकार मच गई।
देहरादून में चलती स्मार्ट बस में लगी आग
घटना गुरुवार की है। दोपहर करीब साढ़े 11 बजे यात्रियों से भरी स्मार्ट बस में आग लग गई। आग की लपटे देख मौके पर चीख-पुकार मच गई। यात्रियों ने बस से भागकर अपनी जान बचाई।
आग पर पाया काबू
बताया जा रहा है हादसे के दौरान बस में 40 यात्री बैठे हुए थे। गनीमत ये रही कि हादसे में जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।