Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

राहुल की रैली में लगे हरदा जिंदाबाद के नारे, दिग्गजों ने थामा एक दूसरे का हाथ, दिखा जबरदस्त उत्साह

Indian National Congress

देहरादून : कुछ ही देर में राहुल गांधी देहरादून पहुंचने वाले हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि परेड ग्राउंड में भीड़ जुट गई है। इसी के साथ कांग्रेस भी चुनाव से पहले एक जुट हो गई है। राहुल की रैली में कांग्रेस के सभी गुटों को एक साथ दिखाने की कोशिश की गई। बता दें कि मंच पर प्रीतम सिंह, किशोर उपाध्याय, हरीश रावत एक साथ बैठे।

आपको बता दें कि ऐसा बहुत कम बार हुआ है कि प्रीतम सिंह, हरीश रावत और किशोर उपाध्याय को एक साथ देखा गया है। लेकिन चुनाव में कांग्रेस पदाधिकारियों ने सारे मुनमुटाव दूर कर एक दूसरे का हाथ थाम लिया है। आपको बता दें कि कुछ ही देर में राहुत गांधी परेड ग्राउंड पहुंचने वाले हैं लेकिन ग्राउंड में हरीश रावत जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे है। समर्थकों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम स्थल पर बिपिन रावत के कटआउट के साथ राहुल गांधी और सोनिया गांधी के कटआउट लगाए गए हैं।

वहीं हरीश रावत के मंच पर पहुंचते ही भीड़ में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भीड़़ ने हरीश रावत ज़िंदाबाद के नारों के साथ उनका स्वागत किया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें