Big NewsUdham Singh Nagar

अचानक जाफरपुर में चली अंधाधुंध गोलियां, 50 राउंड से ज्यादा फायरिंग में छह लोग घायल

दिनेशपुर के जाफरपुर में शनिवार रात अचानक गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। जाफरपुर देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। दो पक्षों में हुए टकराव के बाद जमकर फायरिंग हुई। जिसमें से छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अचानक जाफरपुर में चली अंधाधुंध गोलियां

दिनेशपुर थाना क्षेत्र के जाफरपुर पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच गोलियां चलने लगी। बताया जा रहा है कि इस दौरान 50 राउंड से भी ज्यादा फायरिंग हुई। जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से 32 खोखे बरामद किए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने फायरिंग से क्षतिग्रस्त हुई थार जीप और एक कार को भी जब्त कर लिया है।

50 राउंड से ज्यादा फायरिंग से लोग दहशत में

अचानक रात में हुई 50 राउंड से ज्यादा फायरिंग से लोग दहशत में हैं। मिली जानकारी के मुताबिक एक पक्ष ने पुलिस को इस मामले में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने छह नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में सालों से रंजिश चल रही थी। इसी के चलते ये घटना हुई है।

थार जीप पर बरसाई गोलियां

मिली जानकारी के मुताबिक जिन दो पक्षों में विवाद हुआ है वो पहले दोस्त थे और फिर रंजिश के चलते जानी दुश्मन बन गए हैं। दोनों पक्षों ने फायरिंग की थी लेकिन एक पक्ष ने थार जीप पर जमकर फायरिंग की। गुस्से का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि थार पर 30 से अधिक छर्रे से निशान हुए थे जबकि शीशे में भी छर्रे लगे हुए थे। इसके साथ ही गोली लगने के कारण थार के पहिए भी फट गए थे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button