Big NewsNainital News

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की कार्रवाई, शहर के चर्चित होटल में संदिग्ध अवस्था में पकड़े 3 जोड़े

 सितारगंज – सितारगंज में देह व्यापार एवं मानव तस्करी की सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने शहर के एक चर्चित होटल में छापेमारी की। इस दौरान होटल से तीन जोड़े संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए। हालांकि इस मामले का अभी औपचारिक खुलासा नहीं किया गया है। अलबत्ता शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

शहर का एक होटल लंबे समय से देह व्यापार विभिन्न संदिग्ध गतिविधियों के लिए चर्चाओं में रहा है।समय-समय पर स्थानीय स्तर पर लोगों द्वारा इसकी शिकायत पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों से की गई। हालांकि कोई प्रभावी कार्यवाही अब तक नहीं हो सकी है। सूचनाओं के आधार पर शुक्रवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने शहर के चर्चित होटल में छापेमारी की। वही छापेमारी से हड़कंप मच गया।

टीम ने वहां से तीन जोड़ों को संदिग्ध हालत में पकड़ लिया, जिन्हें टीम अपने साथ ले गई। सेल की छापेमारी कार्रवाई को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं जोरों पर है। पुलिस की कार्यवाही की बात होटल स्वामी पति पत्नी पत्रकारों और पुलिस के ऊपर नाराज होते दिखाई दिए इसकी पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।

वहीं पुलिस ने होटल स्वामी पति पत्नी को और अनैतिक कार्य करते हुए पकड़े गए लड़की लड़कियों को पुलिस ने अपने हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई वहीं कार्रवाई करने में पुलिस जुट गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें