देहरादून : पेट्रोलियम पदार्थ की कीमतों के वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेश भर में प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के पुतले फूंकते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से से महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग। देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने एश्ले हाल चौक पर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
प्रीतम ने कहा कि वर्तमान में महंगाई असमसन छू रही है। डीजल पेट्रोल की कीमतीं आसमान को छू रही है। इससे हर क्षेत्र में महंगाई बढ़ती जा रही है। केवल उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार नीतियां बना रही है। आम आदमी की केंद्र सरकार को कोई परवाह नहीं है। कांग्रेस जनता के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी।
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, मथुरादत्त जोशी, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, सूर्यकांत धस्माना, एसपी सिंह, गरिमा दसौनी, महेश जोशी, लखपत बुटोला, दीप वोरा, गिरीश चंद्र पुनेड़ा आदि मौजूद रहे।