Businesshighlight

क्रैश हुई चांदी!, एक ही दिन में इतना ज्यादा भाव गिरने से मचा हड़कंप Silver Price Today

Silver Price Crash: सर्राफा बाजार में हड़कंप मच गया है। एक दम से चांदी क्रैश हो गई। अचानक आई इतनी भारी गिरावट के चलते निवेशक भी हैरान है। बीते साल 170 परसेंट का रिटर्न देने वाली इस चांदी ने मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर उलटफेर कर दिया।

शुक्रवार को एक ही दिन में चांदी की कीमत में 27 % या यू कहें कि 1,07,968 रुपए (Silver Price Today) की गिरावट दर्ज हुई है। बता दें कि ये चांदी की कीमत में अब तक की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है।

Silver Price Today: रिकॉर्ड हाई लेवल से क्रैश हुई चांदी

इस गिरावट के बाद चांदी अब तीन लाख रुपए के लेवल से काफी नीचे आ गई है। दिलचस्प बात तो ये है कि चांदी का ये बबल तब फूठा जब इसकी कीमत गिरावट से एक दिन पहले करीब चार लाख के रिकॉर्ड हाई पर थी। शुक्रवार को MCX पर मार्च एक्सपायरी वाली चांदी 27% यानी 1,07,968 रुपए से गिरकर 2,91,925 रुपये (Aaj Chandi ka Rate) प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

क्यों आ रही चांदी में गिरावट Silver Price Crash

तो वहीं इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट सिल्वर 28 परसेंट गिरा। जिससे ये 85 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर आ गया। चांदी की कीमत में इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिली। आखिर ऐसा हुआ क्या कि जिससे अचानक से ये गिरावट आई।

अमेरिकी डॉलर की मजबूती

डोनाल्ड ट्रंप ने केविन वॉर्श को US फेड रिजर्व का नया चेयरमैन चुना है। जिससे US डॉलर इंडेक्स 97 के निशान से ऊपर चढ़ा। अमुमन डॉलर की मजबूती दोनों सोने और चांदी की कीमतों में नेगेटिव असर डालती है। दुनियाभर में अमेरिकी डॉलर में इनकी कीमत तय होती है।

केविन वॉर्श US फेड रिजर्व के नए चेयरमैन

डॉलर के मजबूत होने से विदेशी खरीदारों को सोना-चांदी खरीदना महंगा हो जाता है। जिससे डिमांड में भी कमी देखने को मिलती है। इसके साथ ही केविन वॉर्श का नॉमिनेशन इस बात का उदाहरण है कि फेडरल रिजर्व स्वतंत्र रहेगा। इसे सोने के लिए मीडियम-टर्म बेयरिश फैक्टर बताया जा रहा है। इस नजरिए का असर चांदी पर देखने को मिला।

सोने की बढ़ती कीमत का दबाव

इसके अलावा चांदी की कीमतें सोने के ट्रेंड को भ फॉलो करती हैं। इस हफ्ते की शुरूआत की बात करें तो सोने की कीमत रिकॉर्ड लेवल हाई पर पहुंच गई थीं। हालांकि शुक्रवार को गोल्ड की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। MCX पर सोने का फरवरी वायदा 12 परसेंट यानी 20,514 रुपए गिरकर 1,50,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button