Tehri NewsHighlight

सनसनीखेज मामला!, कार में संदिग्ध हालत में मिला शव, मचा हड़कंप

उत्तराखंड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नई टिहरी से संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव के मिलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह नई टिहरी 9 बी के पास कार में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कबजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

टिहरी में कार में संदिग्ध स्थिति में शव मिलने से मचा हड़कंप

मृतक की पहचान ठेकेदार मुकेश भंडारी के रूप में हुई। कार में शव को देख तुरंत ही पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल से सभी सबूतों को एकत्रित कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। तो वहीं स्थानिय लोगों का कहना है कि घटनास्थल पर कार के आसपास अजीब स्थिति थी। इलाके में काफी लंबे समय से अंधेरा होने की वजह से ये घटना और भी ज्यादा रहस्यमय लग रही है। पुलिस का कहना है कि अभी ये साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि ये हत्या है या फिर दुर्घटना। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें