उत्तरकाशी- आज अक्षय तृतीया जैसे शुभ मुहुर्त पर चार धाम यात्रा का श्रीगणेश हो गया है। आज गंगोत्री और यमनोत्री धाम के कपाट विधि विधान से भक्तों के लिए खुल जांएगे।
आज दोपहर ठीक सवा बारह बजे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ गंगोत्री धाम में मां गंगा अपने आसन पर विराजमान होकर श्रद्धालुओं को अपने दर्शन देंगी। यहां मां पूरे छह महीने तक प्रवास करेंगी। उधर यमनोत्री धाम के लिए आज सुबह सवा नौ बजे अपने भाई शनि महाराज की अगुवाई में मां यमुना जी यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हो गई हैं। ठीक सवा 12 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत मंत्रोच्चार के साथ खुल जाएंगे और धाम में मां यमुना अपने भक्तों को दर्शन देंगी।