Tehri News

पैतृक गांव में हुआ Shooter Jaspal Rana की मां का अंतिम संस्कार, नम आंखों से विदाई

Shooter Jaspal Rana Mother Cremated in Tehri: दिवंगत शूटर जसपाल राणा की मां श्यामा देवी की पैतृक गांव में अंत्येष्टि हुई। टिहरी में यमुना नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बताते चलें कि बीते दिन 28 जून को बेटे के 50वें जन्मदिन पर दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली।

टिहरी में हुआ जसपाल राणा की मां का अंतिम संस्कार Shooter Jaspal Rana Mother Cremated in Tehri

आज यानी कि 29 जून को जसपाल राणा की मां श्यामा देवी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव चिलामू नैनबाग में किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग वहां पहुंचे। जहां नम आंखों से सभी ने उन्हें अंतिम विदाई दी। श्यामा देवी के निधके शोक में आज नैनबाग सुमन क्यारी बाजार शोक में बंद रहा।

ये भी पढ़ें:- Shooter Jaspal Rana की मां का निधन, बेटे के जन्मदिन पर ली अंतिम सांस

नम आखों से दी लोगों ने अंतिम विदाई

श्यामा देवी को मुखाग्नि उनके छोटे बेटे सुभाष राणा और जसपाल राणा के पुत्र युवराज सिंह ने दी। तो वहीं उनकी बेटी सुषमा राणा सिंह ने भी कंधा लगाकर मां को अंतिम विदाई दी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें