Big NewsUttarakhand

Shooter Jaspal Rana की मां का निधन, बेटे के जन्मदिन पर ली अंतिम सांस

इंटरनेशनल निशानेबाज दिवंगत जसपाल राणा (Shooter Jaspal Rana Mother Death) की मां श्यामा देवी राणा का निधन हो गया है। बता दें कि बीते दिन यानी, 28 जून को द्रोणाचार्य सम्मानित कोच का जन्मदिन था। ऐसे में अपने बेटे के जन्मदिन पर मां श्यामा ने अंतिम सांस ली। 78 साल की श्यामा देवी ने नई दिल्ली के एक अस्पताल में दुनिया को अलविदा कह दिया।

शूटर जसपाल राणा की मां का निधन Shooter Jaspal Rana Mother Death

दरअसल श्याम देवी (Shyama Devi) राणा काफी लंबे समय से बीमार थी। वो कैंसर से पीड़ित थी। बीते कई दिनों से वो दिल्ली के आरआर अस्पताल में भर्ती थीं। जहां उनका इलाज चल रहा था। लेकिन बीते दिन रविवार को बेटे जसपाल राणा के निधन के 16 दिन बाद मां ने भी दम तोड़ दिया।

बेटे के जन्मदिन पर ली अंतिम सांस

बता दें कि बीते दिन रविवार, 28 जून को जसपाल राणा का 50 वां जन्मदिन था। ऐसे में जिस दिन बेटे का जन्मदिन था, उसी दिन मां ने भी अपने प्राण त्याग दिए।

जसपाल राणा की सफलता के पीछे Shyama Devi का हाथ

बता दें कि श्यामा देवी काफी सादगीपूर्ण महिला थी। कहते है कि जसपाल राणा की सफलता के पीछ उनकी मां का अहम योगदान रहा। वो अपने बेटे को हमेशा प्रोत्साहित करती थी। साथ ही कठिन समय में उनके साथ डट कर खड़ी रही। श्यामा देवी के निधन की खबर के बाद कई लोगों ने शोक जताया। खेल जगत से लेकर सामाजिक लोगों ने शूटर की मां के जाने के बाद परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की।

आज किया जाएगा अंतिम संस्कार

मिली जानकारी के अनुसार श्यामा देवी का आज यानी सोमवार को भी अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंच सकते हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें