International Newshighlight

Sheikh Hasina Verdict: पूर्व PM शेख हसीना को फांसी की सजा, आंदोलन की मास्टरमांइड करार

Sheikh Hasina Verdict: आज यानी सोमवार 17 नवंबर को बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी-बीडी) ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ फैसला सुनाया है। बीते साल बाग्लादेश में छात्रों द्वारा हुए आंदोलन के दौरान उनके ऊपर कथित अपराधों के लिए मुकदमा चलाया जा रहा था।

ये मुकदमा उनकी अनुपस्थिति में चलाया गया। इसी आंदोलन के चलते उनकी सरकार भी गिरी थी। अब इस मामले को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री को आईसीटी-बीडी ने दोषी करार दिया है। इस आंदोलन का मास्टरमांइड बताते हुए उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई है।

Sheikh Hasina Verdict: पूर्व PM शेख हसीना को मिली फांसी की सजा

फैसला सुनाते हुए अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी-बीडी) ट्रिब्यूनल ने 5 मुख्य आरोपों को शामिल किया था, जो इस प्रकार है:

  • प्रदर्शन को कुचलने की मास्टरमाइंड, प्रदर्शनकारियों को मरवाया
  • हेलीकॉप्टर और ड्रोन के जरिए सिविलयन पर फायरिंग कराई
  • छात्र कार्यकर्ता की हत्या करवाई
  • हिंसा भड़काने के लिए बयान
  • मानवता के खिलाफ अपराध

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button