Entertainment

Shehnaaz Gill की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुई भर्ती, इंस्टा पर लाइव आकर दिया अपडेट

Shehnaaz Gill Health Update: बिग बॉस फेम और अभिनेत्री शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) आज कल अपनी फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ (Thankyou For Coming) के लिए खबरों में बनी हुई है। फिल्म में दर्शक शहनाज़ के किरदार की काफी तारीफ कर रहे है।

अभिनेत्री ने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में कदम रखा। ऐसे में शहनाज़ के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। तबीयत बिगड़ने के कारण शहनाज़ गिल अस्पताल में भर्ती है।

Shehnaaz Gill के पेट में हुआ इंफेक्शन

शहनाज गिल अपनी फिल्म’ थैंक यू फॉर कमिंग’ की स्टारकास्ट के साथ प्रमोशन में व्यस्त थी। ऐसे में उन्होंने कुछ खाया जिसके कारण उनके पेट में दर्द शुरू हो गया। पेट में इंफेक्शन काफी बढ़ गया था। जिसकी वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा। इंस्टाग्राम पर लाइव आकर शहनाज़ ने अपने फैंस को अपनी हेल्थ की जानकारी दी।

https://twitter.com/zoyakhan9948a/status/1711443083483898158

फैंस को Shehnaaz Gill ने दिया हेल्थ अपडेट

इंस्टा लाइव पर शहनाज़ अस्पताल में नज़र आ रही थी। जिसमें वो कहती है की टाइम सभी का आता है। सबका चला जाता है। मेरे साथ ऐसे ही कुछ हुआ। हीर आएगा मेरा टाइम थोड़े दिन बाद।

इसके बाद वो अपने फैंस सेलाइव के दौरान कहती है की वो अब ठीक है। पहले वो ठीक नहीं थी। उन्हें इंफेक्शन हो गया था। उन्होंने बताया की सैंडविच खाने से फूड इंफेक्शन हो गया था। शहनाज़ की इस लाइव के बाद उनके फैंस कामना कर रहे है की वो जल्द से जल्द ठीक हो जाए।

https://twitter.com/__flylilies__/status/1711423870098694402

अनिल कपूर कमेंट कर कहां ये

शहनाज़ की इस इंस्टाग्राम लाइव पर अभिनेता अनिल कपूर ने भी रियेक्ट किया। उन्होंने लाइव में कमेंट कर लिखा “तुम मुमताज की तरह हो, अगली मुमताज. सब देख रहे हैं, एप्रीशिएट कर रहे है।”

शहनाज़ की फिल्म की बात करें तो थैंकयू फॉर कमिंग में शहनाज़, भूमि पेडनेकर, शिबानी बेदी, कुशा कपिला और डॉली सिंह मुख्य भूमिका में है। फिल्म अब तक 4.42 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

Back to top button