Religious : Shardiya Navratri 2025 Date: कब से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्रि? इस बार बढ़कर आ रही ये तिथि - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Shardiya Navratri 2025 Date: कब से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्रि? इस बार बढ़कर आ रही ये तिथि

Uma Kothari
3 Min Read
shardiya-navratri-2025-date-kab-hai-navratri 2025

Shardiya Navratri 2025 Date: हर साल शारदीय नवरात्रि आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को आते है। नवरात्रि के इन दिनों में मां दूर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इन दिनों मां दूर्गा के व्रत रखने से भक्तों को ऊपर माता की विशेष कृपा बनी रहती है।

इसके साथ ही घर परिवार में सुख और शांति बनी रहती है। हालांकि इस साल शारदीय नवरात्रि की डेट को लेकर काफी क्नफ्यूजन है। चलिए बताते हैं कि शारदीय नवरात्रि(kab hai navratri 2025) कब से शुरू हो रहे हैं।

kab hai Navratri 2025

कब से शुरू हो रही नवरात्रि 2025 ?

कभी-कभार एक ही दिन में दो नवरात्रि पड़ जाते है तो वहीं कभी दो दिन तक एक ही नवरात्रि रहता है। जिसके चलते कभी नवरात्रि पूरे नौ दिन या उससे कम और ज्यादा की हो जाती है। इस साल की बात करें तो 22 सितंबर से नवरात्रि (kab hai navratri 2025) का पर्व शुरू हो रहा है। इस बार माता हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। जो कि शुभ संकेत माना जाता है। पहले दिन मां दूर्गा के पहले स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है।

शारदीय नवरात्रि 2025 (तारीख) कैलेंडर kab hai navratri 2025

  • 22 सितंबर 2025 नवरात्रि का पहला दिन : मां शैलपुत्री की पूजा
  • 23 सितंबर 2025 नवरात्रि के दूसरे दिन : मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
  • 24 सितंबर 2025 नवरात्रि के तीसरे दिन : मां चंद्रघंटा की पूजा
  • 25 सितंबर 2025 नवरात्रि का तीसरे दिन : मां चंद्रघंटा की पूजा
  • 26 सितंबर 2025 नवरात्रि का चौथा दिन : मां कूष्माण्डा की पूजा
  • 27 सितंबर 2025 नवरात्रि का पांचवां दिन : मां स्कंदमाता की पूजा
  • 28 सितंबर 2025 नवरात्रि का छठा दिन : मां कात्यायनी की पूजा
  • 29 सितंबर 2025 नवरात्रि का सातवां दिन : मां कालरात्रि की पूजा
  • 30 सितंबर 2025 नवरात्रि का आठवा दिन : मां महागौरी सिद्धिदात्री की पूजा
  • 1 अक्टूबर 2025 नवरात्रि का नौवां दिन :मां सिद्धिदात्री की पूजा

इस बार बढ़कर आ रही ये तिथि

इस बार तृतीय तिथि दो दिन पड़ रही है। यानी की नवरात्रि का तीसरे दिन 24 और 25 सितंबर दोनों दिन रहेगा। दरअशल 24 सितंबर को सूर्योदय होने के साथ ही तृतीया तिथि का आरंभ हो रहा है।

जो कि 25 सितंबर को सुबह सात बजकर सात मिनट तक रहेगा। ऐसे में अगला दिन भी तृतीया तिथि की कहलाएगा। ऐसे में इस बार दो दिन यानी 24 सितंबर और 25 सितंबर को मां दूर्गा के तीसरे स्वरूप माता चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी।

Share This Article