Entertainmenthighlight

Sharda Sinha: स्वर कोकिला की अंतिम यात्रा, ‘शारदा सिन्हा अमर रहें’ के लगे नारे

बिहार की फेमस लोकगायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) का आज यानी सात नवंबर को पटना के गुलबी घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। ‘बिहार की स्वर कोकिला’ का अंतिम संस्कार(Sharda Sinha Last rite) उनके पति के अंतिम संस्कार वाले स्थान में ही होगा। उनके पटना स्थित घर में ही उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। मंगलवार की रात उनका एम्स के अस्पताल में निधन हो गया था।

परिवार और प्रशंसकों ने दिया कंधा (Sharda Sinha Last rite)

घर से ही शारदा सिन्हा की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। परिवार वालों और उनके चाहने वालों ने उन्हें कंधा दिया। इस यात्रा से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनको श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

शारदा सिन्हा की अंतिम विदाई में गूंजे नारे

शारदा की अंतिम विदाई में ‘शारदा सिन्हा अमर रहें’ के नारे भी लगे। इसके अलावा ‘जब तक सूरज चांद रहेगा शारदा तेरा नाम रहेगा’ और ‘छठी मइया की जय’ के नारे भी लोगों ने लगाए। राजकीय सम्मान के साथ ‘शारदा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।काफी समय से शारदा सिन्हा बिमार था। दिल्ली के AIIMS से उनका इलाज चल रहा था। छठ के पहले ही दिन उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button