National

ओडिशा से शर्मशार करने वाला मामला, पेड़ से बांधकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बेहरमी से पीटा, वीडियो वायरल

ओडिशा के बालासोर में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां के महापाड़ा गांव में एक आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को हर रोज खाना उपलब्ध नहीं कराने के आरोप में ग्रामीणों ने एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पेड़ से बांध दिया और उस महिला कार्यकर्ता की बेरहमी के साथ पिटाई की गई। महिला की हालत गंभीर है। उसका अस्पताल में इलाज जारी है। ये घटना 19 सितंबर की है। इस मामले का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। पीड़िता का नाम उर्मिला सामल बताया जा रहा है।

इस मामले को लेकर डिप्टी सीएम ने कार्रवाई का वादा किया है। ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिदा ने पीड़ित उर्मिला सामल से मुलाकात की और उन्हें पूर्ण चिकित्सा सहायता और सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है। मामले की गहनता से जांच का आग्रह किया है।

पेड़ से बांधा, अंडो से मारा

जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र में घुसकर उर्मिला सामल के साथ गाली-गलौज की। जब उसने विरोध किया तो उसे पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई की। वहीं खड़ें कुछ लोग तमाशबीन बने रहे। किसी ने भी महिला की मदद नहीं की। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने महिला पर अंडे भी फेंके। महिलाएं अपने बच्चों को नियमित रुप से खाना नहीं मिलने से नाराज थी। महिलाओं का कहना है कि उर्मिला उनके बच्चों को खाना नहीं दे रही थी। इस बात की शिकायत पहले भी कई बार की गई थी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया है जिसके बाद पुलिस जांच कर रही है। हालांकि अभी तक पिटाई के कारणों का स्पष्ट कारण नहीं पता चला है। ऐसा माना जा रहा है कि ये हमला सुभद्रा योजना से जुड़ा हो सकता है। वहीं इस घटना ने कार्यकर्ता की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। वहीं इस घटना से अन्य कार्यकर्ताओं में भी डर पैदा हो गया है।

Back to top button