TBMAUJ Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का चला जादू, दूसरे दिन की इतनी कमाई

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Worldwide Collection: शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। ऐसे में ये फिल्म देश के साथ-साथ वर्ल्ड में भी धमाल मचा रही है। फिल्म को रिलीज़ हुए दो दिन हो चुके है। ऐसे में फिल्म वर्ल्ड वाइड बेहतरीन कलेक्शन कर रही है। चलिए जानते है की दूसरे दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
वर्ल्डवाइड तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का चला जादू
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को वर्ल्डवाइड काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अनुमान लगाया गया था की फिल्म शनिवार को काफी अच्छा कलेक्शन करेगी। ऐसा ही कुछ हुआ भी। वर्ल्ड वाइड दूसरे दिन शाहिद कपूर की तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने बेहतरीन कलेक्शन किया।
वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन
सोशल मीडिया पर मेकर्स ने लेटेस्ट वर्ल्डवाइड कलेक्शन की जानकारी दी है। तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने दूसरे दिन वर्ल्ड वाइड करीब 20.2 करोड़ का कलेक्शन कर डाला। पहले दिन फिल्म ने करीब 14 करोड़ की कमाई की थी। ऐसे में दो दिन में फिल्म का टोटल कलेक्शन 34 करोड़ के पार चला गया है।
वीकेंड पर इतना हो सकता है कलेक्शन
पहले दो दिन में बेहतरीन कमाई करने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है की फिल्म पहले वीकेंड में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। शनिवार को फिल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी हुई थी। ऐसे में रविवार को भी फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है।