Entertainment

WPL 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में शाहरुख के साथ शाहिद करेंगे बाइक स्टंट, ये स्टार्स भी परफॉर्म करते आएंगे नज़र

WPL 2024: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर आज कल हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को लेकर खबरों में बने हुए है। फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

ऐसे में अब शाहिद महिला प्रीमियर लीग WPL 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में भी परफॉर्म करते नज़र आएंगे। शाहिद के साथ शाहरुख खान बाइक स्टंट करते नज़र आएंगे। इसके अलावा अन्य बॉलीवुड कलाकार भी परफॉर्म करते नज़र आएंगे।

शाहरुख के साथ शाहिद करेंगे बाइक स्टंट

शाहिद कपूर अपनी परफॉरमेंस के लिए पहले ही बेंगलुरु पहुंच चुके हैं। बीती रात शाहिद, शाहरुख खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी पर्फोर्मस के लिए अभ्यास कर रहे थे। सोशल मीडिया पर WPL ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें अभिनेता बाइक पर अपनी परफॉरमेंस की प्रैक्टिस कर रहे थे।

उद्घाटन समारोह में परफॉर्म करेंगे ये सेलेब्स

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में महिला प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह में फ़िल्मी सितारें अपनी चमक बिखरेंगे। शाहरुख़ खान और शाहिद कपूर के अलावा कार्तिक आर्यन, वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ आदि सेलेब्स परफॉर्म करते नज़र आएंगे।

इस फिल्म में शाहिद आएंगे नजर

शाहिद कपूर की फिल्मों की बात करें तो जल्द ही अभिनेता फिल्म ‘देवा’ में अभिनय करते नज़र आएंगे। साल 2024 में दशहरा के मौके पर फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा। शाहिद कपूर, पूजा हेगड़े इस फिल्म में लीड रोल निभाते नजर आने वाले हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button