Entertainmenthighlight

Shah Rukh Khan ने दिखाई फिल्म King की झलक, मेगा बजट फिल्म इस दिन हो रही रिलीज, मल्टी स्टारर है कास्ट

Shah Rukh Khan King Release: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का आज 60वां बर्थडे हैं। इसी खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया। अभिनेता ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ का टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है। इसमें किंग खान की पहली झलक देखने को मिली। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया।

शाहरुख खान ने दिखाई फिल्म ‘किंग’ की झलक Shah Rukh Khan King Release

‘किंग’ के टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो मेकर्स ने शाहरुख खान के बर्थडे के दिन शेयर की है। इस फिल्म में अभिनेता खूंखार अवतार में नजर आ रहे हैं। साथ ही सुपरस्टार का जबरदस्त एक्शन अंदाज भी दिखा। बताते चलें कि’किंग’ को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। उन्होंने पहले अभिनेता की पठान भी डायरेक्ट की थी।

KIng

‘किंग’ की रिलीज डेट और बजट Shah Rukh Khan King Release Date

बता दें कि ‘किंग’ साल 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि अभी तक मेकर्स ने फिल्म की एकजेक्ट रिलीज डेट नहीं बताई है। सैकनिल्क की मानें तो फिल्म अगले साल के आखिरी तीन महीनों में रिलीज की जा सकती है। ‘किंग’ बिग बजट फिल्म है। खबरों की माने तो इस फिल्म को 200 करोड़ रुपए की लागत में बनाया जा रहा है। खबर है कि बनने तक ये 200 करोड़ का आंकड़ा पार भी कर सकता है।

‘किंग’ की स्टार कास्ट King Starcast

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी अभिनय करती नजर आएगी। इस फिल्म से सुहाना बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगी। शाहरुख इस फिल्म में सुहाना के मेंटर के रुप में नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म में कैमियो करती नजर आ सकती है।

काफी सालों बाद इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ रानी मुखर्जी भी दिखाई देंगी। मल्टी स्टारर इस फिल्म में अनिल कपूर, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ और अभिषेक बच्चन आदि फिल्म का हिस्सा होंगे। साथ ही ‘किंग’ में जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और अभय वर्मा भी होंगे.

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button