Sports

WPL 2024: इस बॉलर ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट इतिहास में फेंकी सबसे तेज गेंद

महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मुकाबले में इतिहास रचा गया। मुंबई इंडियंस की तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल (Shabnim Ismail) ने इतिहास रच दिया।

महिला क्रिकेट इतिहास में शबनिम इस्माइल सबसे तेज़ गेंद फेंकी। ये पहली दफा है जब जब किसी महिला बॉलर ने 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से ऊपर गेंद फेंकी हो। शबनिम ने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर ये कारनामा कर दिखाया।

महिला क्रिकेट इतिहास में फेंकी सबसे तेज गेंद

दक्षिण अफ्रीका की शबनिम ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग को फुल लेंथ बॉल फेंकी। बॉल जाकर लैनिंग के पैड पर लगी। जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने एलबीडब्ल्यू की अपील की। अपील तो सफल नहीं रही। लेकिन स्टेडियम की स्क्रीन पर बाल की स्पीड 132.1 किलोमीटर प्रति घंटे बताई गई। उन्होंने सबसे तेज गेंद फेंककर इतिहास रच दिया।

Shabnim Ismail ने अपना ही तोड़ा रिकॉर्ड

बता दें की महिला क्रिकेट में शबनिम ने सबसे तेज गेंद फेककर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शबनिम इससे पहले 128 किमी प्रति घंटे की स्पीड से बाल डिलीवर कर चुकी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2016 में उन्होंने 128 किमी प्रति घंटा की स्पीड से बाल फेंकी थी। महिला वनडे विश्व कप 2022 में 127 किमी प्रति घंटें की स्पीड से बाल डाली थी।

पुरुष क्रिकेट में सबसे तेज गेंद इस खिलाड़ी के नाम

पुरुष क्रिकेट की बात करें तो पाकिस्तान के शोएब अख्तर ने सबसे तेज गेंद फेंकी थी। उन्होंने 161.3 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से बॉल फेंकी थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button