Big NewsUdham Singh Nagar

घर में चल रहा था सैक्स रैकेट, छापा मारकर पुलिस ने किया भंडाफोड़

उधम सिंह नगर जिले में पुलिस ने एक घर में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापे मारी कर संचालिका सहित दो दलाल गिरफ्तार किए हैं।

घर में चल रहा था सैक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़

उधम सिंह नगर जनपद के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में ट्रांजिट कैंप थाना और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस टीम ने एक घर में चल रहे सैक्स रैकेट का छापेमारी कर भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने दो दलाल और संचालिका को गिरफ्तार किया है।

तीन महिलाओं को किया रेस्क्यू

ट्रांजिट कैंप थाना और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस टीम ने घर से तीन महिलाओं को भी रेस्क्यू किया है। इसके साथ ही टीम ने घर से भारी मात्रा में आपत्तिजनक समान भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि देह व्यापार की कमाई से संचालिका अपनी कार की किस्त जमा करती थी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button