Big NewsNainital

हल्द्वानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में मिले महिला-पुरुष गिरफ्तार

हल्द्वानी के मुखानी में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एएचटीयू ने इस दौरान एक महिला और एक पुरूष को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। जबकि एक महिला मौके से फरार हो गई।

हल्द्वानी में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़

हल्द्वानी में देह व्यापार चलने की सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने छापेमारी की कार्रवाई की। एएचटीयू ने भट्ट कॉलोनी में छापा मारा। इस दौरान एक महिला और पुरूष आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। इसके साथ ही मौके पर से कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई।

मकान पर की थी छापेमारी की कार्रवाई

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात एएचटीयू की टीम को किसी घर से सैक्स रैकेट चलाए जाने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद टीम मुखानी स्थित भट्ट कॉलोनी के एक मकान पर छापेमारी की गई। इस दौरान वहां एक महिला पुरूष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। जबकि वहां मौजूद एक अन्य महिला मौके से फरार हो गई। मकान की तलाशी ली गई तो बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं।

बुलंदशहर निवासी महिला चला रही थी देह व्यापार का धंधा

एएचटीयू प्रभारी एसआई दीपा जोशी ने बताया कि हल्द्वानी में यूपी के बुलंदशहर निवासी महिला बीते कई महीनों से रह रही थी। यहां वो सैक्स रैकेट चला रही थी। महिला से पूछताछ की गई तो उसने आर्थिक तंगी और दबाव में आकर यह काम करने की बात कही। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं और एक पुरुष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button